तीन साल के बेटे के साथ बाजार जाने निकली विवाहिता लापता

खेकड़ा कस्बे की काशीराम कॉलोनी से तीन वर्षीय बेटे के साथ बाजार जाने निकली 27 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। देर शाम तक मां-बेटे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और दिल्ली स्थित मायके में पता करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

तीन साल के बेटे के साथ बाजार जाने निकली विवाहिता लापता

तीन साल के बेटे के साथ बाजार जाने निकली विवाहिता लापता
- परिजनों ने रिश्तेदारों और मायके में की तलाश, नहीं लगा सुराग
- पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मां-बेटे की तलाश शुरू की
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की काशीराम कॉलोनी से तीन वर्षीय बेटे के साथ बाजार जाने निकली 27 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। देर शाम तक मां-बेटे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और दिल्ली स्थित मायके में पता करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
काशीराम कॉलोनी, नानू रोड निवासी मंजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 27 वर्षीय पुत्रवधू दीपिका गत दिवस खेकड़ा बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके साथ तीन वर्षीय बेटा शिवांश भी था। काफी समय बीतने के बाद भी जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के साथ ही रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाई। इसके अलावा दिल्ली स्थित दीपिका के मायके में भी संपर्क कर पता किया गया, लेकिन वहां भी मां-बेटे के पहुंचने की जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। आखिरकार सास मंजू ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विवाहिता और उसके बेटे की तलाश शुरू कर दी है।