एनडीआरएफ गाजियाबाद में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस कमांडेंट सुदेश कुमार ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ गाजियाबाद में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में वाहिनी कमांडेंट सुदेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एनडीआरएफ बैंड की धुन पर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई

एनडीआरएफ गाजियाबाद में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस कमांडेंट सुदेश कुमार ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

तेजस न्यूज संवाददाता 

एनडीआरएफ गाजियाबाद में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
कमांडेंट सुदेश कुमार ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ परिसर में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में वाहिनी कमांडेंट सुदेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एनडीआरएफ बैंड की धुन पर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। इसके बाद वंदे मातरम् गीत की प्रस्तुति ने पूरे परिसर को देशभक्ति के माहौल से भर दिया।

समारोह से पूर्व कमांडेंट सुदेश कुमार ने शहीद स्थल पर पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया। कार्यक्रम में एनडीआरएफ लिटिल स्टार्स प्ले स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर कमांडेंट ने अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, रेस्क्यूअर्स और उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद देश को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली। यह दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराता है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के साथ राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का बोध भी जुड़ा है। सभी रेस्क्यूअर्स राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित होकर अपने कर्तव्यों का निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करें तथा आपदा के समय देशवासियों की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें।

समारोह के दौरान पूरा बटालियन परिसर राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम में बटालियन के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, रेस्क्यूअर्स और उनके परिवारजन मौजूद रहे। समारोह के समापन के बाद बटालियन परिसर में बड़े खाने का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।