विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल बागपत की ओर से आयोजित विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे दिन मवीकलां में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
- कुश्ती, जैवलिन थ्रो और शॉटपुट प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल बागपत की ओर से आयोजित विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे दिन मवीकलां में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कुश्ती के सीनियर वर्ग में शामी हुसैन और 74 किलोग्राम वर्ग में विशेष भाटी ने बाजी मारी। जैवलिन थ्रो के सब जूनियर महिला वर्ग में वंशिका, जूनियर वर्ग में अनिकेत और सब जूनियर वर्ग में गर्वित चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट के सब जूनियर वर्ग में अनित चौधरी प्रथम रहे। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिप्रा सिंह, शिवानी त्यागी और सोनू कुमार ने पदक, ट्रॉफी और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान, संदीप कुमार, संदीप वशिष्ठ, राखी, सोनम, चेतन और जितेंद्र गिरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।