हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार का नाम रोशन, पीफा अवार्ड्स 2026 में मिला वॉइस ऑफ हरियाणा सम्मान
खेकड़ा कस्बे की बेटी और प्रसिद्ध हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने एक बार फिर अपनी गायकी का परचम लहराते हुए क्षेत्र व समाज का नाम रोशन किया है। चंडीगढ में उसे वाइस ऑफ हरियाणा अवार्ड दिया गया। इससे कस्बे में हर्ष का माहौल है।
हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार का नाम रोशन, पीफा अवार्ड्स 2026 में मिला वॉइस ऑफ हरियाणा सम्मान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की बेटी और प्रसिद्ध हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने एक बार फिर अपनी गायकी का परचम लहराते हुए क्षेत्र व समाज का नाम रोशन किया है। चंडीगढ में उसे वाइस ऑफ हरियाणा अवार्ड दिया गया। इससे कस्बे में हर्ष का माहौल है।
पंजाब के चंडीगढ़ में आयोजित प्रतिष्ठित पीफा यानि पंजाबी एंटरटेनमेंट फेस्टिवल अवार्ड्स 2026 के भव्य समारोह में रेणुका पंवार को वॉइस ऑफ हरियाणा अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली रेणुका पहली हरियाणवी गायिका बन गई हैं। खेकड़ा के औरंगाबाद मोहल्ले की रहने वाली रेणुका पंवार ने 52 गज का दामन... जैसे सुपरहिट गानों से न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी अपनी खास पहचान बनाई है। अवार्ड समारोह में पंजाब के कई दिग्गज और सुपर स्टार गायकों की मौजूदगी रही, जहां आयोजकों ने रेणुका को इस विशेष सम्मान से नवाजा। रेणुका के इवेंट मैनेजर विजय कुमार ने बताया कि रेणुका की इस बड़ी सफलता से परिवार, परिचितों और कस्बावासियों में भारी खुशी और उत्साह का माहौल है।