महिमा चौधरी ने किया ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक को सम्मानित
यह सम्मान उनके लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण हैःभारती नेगी
तेजस न्यूज संवाददाता
दिल्ली के पश्चिमी विहार स्थित मैपल गोल्ड रिसॉर्ट में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में शानदार काम करने के उद्देश्य से ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक भारती नेगी को मशहूर फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी ने सम्मानित किया।

ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक भारती नेगी ने बताया कि यह सम्मान उनके लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। इस सम्मान को ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े सभी सहयोगियों और उन लोगों को समर्पित करती हैं। जिन्होंने समाजसेवा के इस कार्य में उनका सहयोग किया। उनका उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं और असहाय लोगों तक सहायता पहुंचाना है। भविष्य में भी इस प्रकार के समाजसेवा से जुड़े कई कार्यों को करती रहेगी।