मुख्यमंत्री योगी ने हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार को पत्र भेजकर सराहा

खेकड़ा कस्बे की हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र भेजकर उनके सामाजिक योगदान और जनसेवा के प्रयासों की सराहना की है। मुख्यमंत्री का पत्र मिलने से रेणुका पंवार के प्रशंसकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए समाज के प्रति उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है।

मुख्यमंत्री योगी ने हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार को पत्र भेजकर सराहा

मुख्यमंत्री योगी ने हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार को पत्र भेजकर सराहा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र भेजकर उनके सामाजिक योगदान और जनसेवा के प्रयासों की सराहना की है। मुख्यमंत्री का पत्र मिलने से रेणुका पंवार के प्रशंसकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए समाज के प्रति उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र में रेणुका पंवार को अपने क्षेत्र की प्रतिष्ठित कलाकार बताते हुए कहा कि उनके गीतों के माध्यम से समाज तक संदेश पहुंचता है। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से समाज के हित में कार्य करने वाले लोग लोकतांत्रिक व्यवस्था की ताकत हैं। समाज के लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने पत्र में प्रदेश के विकास में जनसहभागिता के महत्व पर जोर देते हुए ऐसे उत्तर प्रदेश के निर्माण का आह्वान किया, जहां प्रत्येक नागरिक को सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के अवसर मिलें। उन्होंने विश्वास जताया कि सामाजिक सरोकारों से जुड़कर किए जाने वाले प्रयास प्रदेश को और मजबूत बनाने में सहायक होंगे। बागपत जनपद के खेकड़ा की रहने वाली रेणुका पंवार हरियाणवी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान रखती हैं। उनके गीतों को देशभर में पसंद किया जाता है। मुख्यमंत्री की ओर से पत्र भेजकर सराहना किया जाना उनके लिए विशेष सम्मान माना जा रहा है।