बागपत में सीएनजी-पीएनजी की आपूर्ति सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं : बालकृष्णन

वैश्विक ऊर्जा बाजार को लेकर इन दिनों चल रही चर्चाओं के कारण लोगों के बीच गैस आपूर्ति को लेकर आशंका पैदा हो रही है। इस बीच थिंक गैस कंपनी ने बागपत के उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया है कि शहर में सीएनजी और पीएनजी की सप्लाई पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है।

बागपत में सीएनजी-पीएनजी की आपूर्ति सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं : बालकृष्णन

बागपत में सीएनजी-पीएनजी की आपूर्ति सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं : बालकृष्णन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
वैश्विक ऊर्जा बाजार को लेकर इन दिनों चल रही चर्चाओं के कारण लोगों के बीच गैस आपूर्ति को लेकर आशंका पैदा हो रही है। इस बीच थिंक गैस कंपनी ने बागपत के उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया है कि शहर में सीएनजी और पीएनजी की सप्लाई पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है।
थिंक गैस के मुख्य विपणन एवं वाणिज्यिक अधिकारी विनुकुमार बालकृष्णन ने बताया कि फिलहाल गैस की उपलब्धता में किसी प्रकार की समस्या नहीं है और कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरों में उपयोग होने वाली पीएनजी और वाहनों के लिए सीएनजी पहले की तरह ही मिल रही है, इसलिए लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए सरकार भी आवश्यक कदम उठा रही है, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं और जरूरी सेवाओं के लिए गैस की आपूर्ति लगातार बनी रहे। कंपनी की प्राथमिकता उपभोक्ताओं तक पीएनजी और सीएनजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि बागपत के सभी सीएनजी स्टेशन और पीएनजी कनेक्शन सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। वर्तमान में पीएनजी की कीमत 44 रुपये प्रति मानक घन मीटर है, जबकि सीएनजी 80.95 से 81.95 रुपये प्रति मानक घन मीटर के बीच उपलब्ध है। ऐसे में उपभोक्ता बिना किसी चिंता के गैस सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।