सीएनजी भरवाने के विवाद में कर्मी से मारपीट, जान से मारने की धमकी
डूंडाहेड़ा स्थित सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहने पर वाहन चालक ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि चालक ने कर्मचारी को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के संबंध में पंप प्रबंधन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
सीएनजी भरवाने के विवाद में कर्मी से मारपीट, जान से मारने की धमकी
- सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहने पर भड़का वाहन चालक
- पंप प्रबंधन ने पुलिस को दी तहरीर, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
डूंडाहेड़ा स्थित सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहने पर वाहन चालक ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि चालक ने कर्मचारी को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के संबंध में पंप प्रबंधन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
डूंडाहेड़ा स्थित एमके हाईवे फिलिंग स्टेशन के संचालक संजीव यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती शाम उनका कर्मचारी उत्तम पंप पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान सांकरौद निवासी एक वाहन चालक अपनी गाड़ी में सीएनजी भरवाने पहुंचा। आरोप है कि कर्मचारी ने वाहन चालक को निर्धारित सुरक्षा नियमों और प्रक्रिया का पालन करने के लिए कहा, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ। सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने पर कर्मचारी ने वाहन में सीएनजी भरने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर वाहन चालक भड़क गया और कर्मचारी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर उसने कर्मचारी को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पंप प्रबंधन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस फिलिंग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।