भाजपा प्रदेश कार्यालय की बैठक में बिना पद रेखा मादन की मौजूदगी पर उठे सवाल

भाजपा प्रदेश कार्यालय की बैठक में बिना पद रेखा मादन की मौजूदगी पर सवाल, मेयर विनोद अग्रवाल से नजदीकी की चर्चा, संगठनात्मक नियमों के पालन को लेकर कार्यकर्ताओं में उठे प्रश्न।

भाजपा प्रदेश कार्यालय की बैठक में बिना पद रेखा मादन की मौजूदगी पर उठे सवाल

तेजस न्यूज संवाददाता 

भाजपा प्रदेश कार्यालय की बैठक में बिना पद रेखा मादन की मौजूदगी पर उठे सवाल

मेयर विनोद अग्रवाल से नजदीकी को लेकर चर्चा, संगठनात्मक नियमों के पालन पर उठे प्रश्न 

मुरादाबाद/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले एक माह के ‘आंगन मिलन समारोह’ की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शाक्य, प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री रश्मि रावल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहीं।

बैठक के दौरान मुरादाबाद की रेखा मादन की मौजूदगी को लेकर संगठन के भीतर सवाल उठने की चर्चा है। रेखा मादन को मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल के करीबी के रूप में बताया जाता है। आरोप है कि बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को ही शामिल होने की अनुमति थी, इसके बावजूद रेखा मादन बैठक में मौजूद रहीं और उन्हें बैठने की जगह भी दी गई।

इसको लेकर पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े लोगों के बीच यह सवाल चर्चा में है कि निर्धारित नियमों के बावजूद उन्हें बैठक में शामिल होने की अनुमति किस आधार पर दी गई। हालांकि, इस संबंध में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

अब निगाह इस बात पर है कि भाजपा संगठन इस मामले में कोई स्पष्टीकरण देता है या बैठक में मौजूदगी को लेकर उठ रहे सवालों पर स्थिति स्पष्ट करता है।