डॉ. संदीप मारवाह फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए पिछले कई सालों से कर रहे थे काम

डॉ. संदीप मारवाह फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक और मारवाह स्टूडियोज के अध्यक्ष डॉ. संदीप मारवाह को भारतीय फिल्म उद्योग की शीर्ष संस्था फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किए गए हैं। इससे पहले वह फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए पिछले कई सालों से काम कर रहे थे।

नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक और मारवाह स्टूडियोज के अध्यक्ष डॉ. संदीप मारवाह को फिल्म निर्माण, टेलीविजन, मीडिया शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में दशकों का अनुभव है। उन्होंने फिल्म, टेलीविजन और मीडिया के क्षेत्र में 13 विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। उन्हें अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा जा चुका है। डॉ. संदीप मारवाह विश्व भर में 100 फिल्म और सांस्कृतिक संगठनों की अध्यक्षता करते हैं। इन संगठनों के माध्यम से वह सिनेमा, कला और सांस्कृति के माध्यम से भारत और अन्य देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करते हैं। वह भारत सरकार के मंत्रालयों के सलाहकार निकायों में भी अपनी सेवाएं देते हैं।