गणपति के भजनों पर झूमे भक्त
अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के तत्वावधान में अर्वाचीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सीताराम मंदिर खेकड़ा में आयोजित गणेश महोत्सव में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान गणपति के चन्द्रभाल स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख-शांति, वैभव, संतान-संपत्ति व समाज में मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति के लिए प्रार्थना की।
गणपति महोत्सव-
गणपति के भजनों पर झूमे भक्त
- चन्द्रभाल स्वरूप की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्धि का मांगा आशीर्वाद
- अर्वाचीन स्कूल व सीताराम मंदिर में गणेश महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के तत्वावधान में अर्वाचीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सीताराम मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान गणपति के चन्द्रभाल स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख-शांति, वैभव, संतान-संपत्ति व समाज में मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति के लिए प्रार्थना की।
अर्वाचीन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पंडित सुभाष चंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नवग्रह मंडल, श्री पंचायतम देवों, ओंकारेश्वर और भद्रमंडल की विधिविधान से पूजा अर्चना कराई। उन्होंने बताया कि भगवान गणपति के चन्द्रभाल स्वरूप की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति, धन-धान्य, संतान-सुख और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। रात्रि में आयोजित भजन संध्या में राजू बावरा के भजनों पर भक्तगण झूम उठे। श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती, परिक्रमा कर भगवान गणपति से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अनिल त्यागी, सुशील ठेकेदार, तरुण गुप्ता, अनुज शर्मा, शीशु त्यागी, नरेंद्र डब्बू शर्मा, उमेश शर्मा, मीनाक्षी स्वामी आदि शामिल रहें। वहीं सीताराम मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में भगवान गणपति को मोदक का भोग लगाया गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें दिल्ली से आई भजन गायिका राधिका की प्रस्तुतियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते और नाचते नजर आए। इस अवसर पर विवेक शर्मा, राजेंद्र गोस्वामी, सुशील कौशिक, जयकुमार शर्मा, देवेश कौशिक, संजय सोनी, जयवीर सिंह, सन्नी गुप्ता, तरुण गुप्ता, जितेंद्र सिंघल, अनीता शर्मा आदि शामिल रहे।
