भाकियू (लोक शक्ति) ने की बैठक
भाकियू (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान के नेतृत्व में आयोजित की गई
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा स्थित महानगर कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक भाकियू (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान आगामी 29 नवंबर को जेवर फलैदा कट पर होने वाली महापंचायत को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस चर्चा के दौरान महापंचायत को लेकर एक रूपरेखा भी तैयार की गई।

भाकियू (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि भारत में 80 प्रतिशत आबादी किसानों की है। किसान अपने अधिकारों के लिए आंदोलित और परेशान है। हमारे किसानों के वोट से ही एमपी, एमएलए, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक बनते हैं। लेकिन, किसानों की सुनवाई नहीं होना बड़े शर्म की बात है। किसानों की मांगे पूरी नहीं होती है, तब तक आंदोलन किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगा। इस मौके पर संगठन परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर, महानगर अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, युवा अध्यक्ष राजकुमार मोनू, सुनील बैसोया, संजीव चपराना, इंद्र प्रधान, अजय नागर और अंकित अवाना समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।