गोवर्धन रथयात्रा की आकर्षक झांकियों के विजेता सम्मानित
खेकड़ा कस्बे में गोवर्धन पूजा के अवसर पर निकाली गई भव्य गोवर्धन रथयात्रा में आकर्षक झांकियां प्रस्तुत करने वाले समूहों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। गोवर्धन रथयात्रा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विजेता झांकी समूहों को नगद पुरस्कार और शील्ड देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
गोवर्धन रथयात्रा की आकर्षक झांकियों के विजेता सम्मानित
- प्रथम विजेता को 21 हजार और द्वितीय विजेताओं को 16-16 हजार रुपये की नगद राशि दी
- शील्ड देकर बढ़ाया झांकी समूहों का उत्साह
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में गोवर्धन पूजा के अवसर पर निकाली गई भव्य गोवर्धन रथयात्रा में आकर्षक झांकियां प्रस्तुत करने वाले समूहों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। गोवर्धन रथयात्रा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विजेता झांकी समूहों को नगद पुरस्कार और शील्ड देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समिति पदाधिकारी अरविंद धामा और सुभाष धामा ने बताया कि गोवर्धन पूजा के दिन कस्बे में भव्य रथयात्रा निकाली गई थी। इसमें विभिन्न झांकी समूहों ने धार्मिक और मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया था। झांकियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले झांकी समूह के लोकेन्द्र धामा और सचिन पांचाल को 21 हजार रुपये की नगद राशि और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले रोहित यादव, रविंद्र धामा और रामकुमार पांचाल की तीन झांकियों को प्रत्येक को 16 हजार रुपये और शील्ड प्रदान की गई। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में झांकियां भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का माध्यम हैं। कार्यक्रम में सुधीर धामा, गोपाल धामा, अशोक श्रीवास्तव, मोहन बेदी, दीपक धामा, दीपक शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।