फोर्टिस अस्पताल ने किया लंग फेलियर क्लीनिक का शुभारंभ
फेफड़ों के गंभीर रोगों के अलावा फेफड़ा प्रत्यारोपण का होगा इलाज
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में फेलियर क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। इस क्लीनिक में एडवांस और एंड-स्टेड लंग डिजीज से पीड़ित मरीजों के लिए व्यापक देखभाल और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस क्लीनिक में उन मरीजों के लिए खासतौर से सेवाएं उपलब्ध कराई गई है। यह क्लीनिक सोमवार से शनिवार तक दोपहर तीन बजे से चार बजे तक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी डिपार्टमेंट ऑफ पल्मोरी मेडिसिन एंड क्रिटिकल केयर के डायरेक्टर डॉक्टर राहुल शर्मा ने दी।

डिपार्टमेंट ऑफ पल्मोरी मेडिसिन एंड क्रिटिकल केयर के डायरेक्टर डॉक्टर राहुल शर्मा ने बताया कि इस क्लीनिक में एडवांस लंग फेलियर से जूझ रहे मरीजों और इंटरस्टीटियल लंग रोगों, पल्मोनेरी फाइब्रोसिस और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनेरी डिजीज समेत कई प्रोग्रेसिव लंग कंडीशंस वाले मरीजों के लिए मूल्यांकन और देखभाल की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।