सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज के तहत PPE किट वितरण व हेल्थ कैंप आयोजित
गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा नगर निगम मुख्यालय, नवयुग मार्केट में सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई मित्रों को शहर की स्वच्छता के साथ-साथ अपनी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा
तेजस न्यूज संवाददाता
सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज के तहत PPE किट वितरण व हेल्थ कैंप आयोजित
गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा नगर निगम मुख्यालय, नवयुग मार्केट में सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई मित्रों को शहर की स्वच्छता के साथ-साथ अपनी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों के साथ सिटी जोन के 100 से अधिक सफाई मित्रों को PPE किट वितरित की। साथ ही सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी एवं प्रभारी उद्यान डॉ. अनुज उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा सभी सफाई मित्रों का हेल्थ चेकअप कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5000 से अधिक सफाई मित्रों को PPE किट वितरित की जा रही है तथा विभिन्न जोनों में हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं। सिटी जोन के साथ वसुंधरा जोन में भी सफाई मित्रों के सम्मान व सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त ने सफाई मित्रों को स्वच्छता सर्वेक्षण में गाजियाबाद को नंबर-वन बनाने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र प्रतिदिन सुबह स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शहर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ उनका सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा निगम की प्राथमिकता है, इसी क्रम में कार्यक्रम आयोजित कर किट वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
