सेक्टर 82 का नोएडा प्राधिकरण के जीएम ने किया निरीक्षण
दबी सीवर लाइन को उठाने, पॉकेट की सीवर लाइन को सेक्टर 92 एसपीएस से जोड़ने, सम्पवेल बनाने के दिए निर्देश
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 82 स्थित पॉकेट 7 का नोएडा प्राधिकरण के जीएम आरपी सिंह ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान नोएडा प्राधिकरण के जीएम आरपी सिंह को आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने सेक्टर की कई समस्याओं से अवगत कराया।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि पिछले ढाई साल से यह समस्या आरडब्ल्यूए द्वारा लगातार उठाई जा रही है। आरडब्ल्यूए द्वारा समस्या का समाधान नहीं होने पर फोनरवा के पदाधिकारियों को सख्त शब्दों में इस समस्या को रखा गया था। जिसके बाद नोएडा प्राधिकरण के जीएम आरपी सिंह ने अपनी टीम के साथ सेक्टर के सीवर ओवरफ्लो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नोएडा प्राधिकरण के जीएम आरपी सिंह ने दबी सीवर लाइन को उठाने, पॉकेट की सीवर लाइन को सेक्टर 92 एसपीएस से जोड़ने, सम्पवेल बनाने और काम को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए। वहीं, नोएडा प्राधिकरण के जीएम आरपी सिंह ने आश्वासन दिया कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। जिससे सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिल सकेगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष रवि राघव, कोषाध्यक्ष सुशील पाल, विकास कुमार, गोरे लाल, रमेश शर्मा, विष्णु शर्मा, संजय शुक्ला और रोहताश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।