खेकड़ा में वेब सीरीज की शूटिंग, मुस्ताक खान को देखने उमड़ी भीड़
खेकड़ा कस्बे में इन दिनों वेब सीरीज “रेंट वाला घर” की शूटिंग जोरों पर चल रही है, जिसने स्थानीय लोगों में खासा उत्साह पैदा कर दिया है। शूटिंग में वेलकम फिल्म से चर्चित अभिनेता मुस्ताक खान भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें देखने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे हैं।
खेकड़ा में वेब सीरीज की शूटिंग, मुस्ताक खान को देखने उमड़ी भीड़
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में इन दिनों वेब सीरीज “रेंट वाला घर” की शूटिंग जोरों पर चल रही है, जिसने स्थानीय लोगों में खासा उत्साह पैदा कर दिया है। शूटिंग में वेलकम फिल्म से चर्चित अभिनेता मुस्ताक खान भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें देखने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे हैं।
बसी गांव निवासी गौतम नैन, जो टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में ‘ऋषि’ के किरदार से पहचान बना चुके हैं, इस वेब सीरीज का निर्देशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेकड़ा के रामपुर मोहल्ले में एक मकान किराए पर लेकर शूटिंग की जा रही है, जो करीब दस दिन तक चलेगी। सीरीज की शूटिंग कस्बे के विभिन्न स्थानोंकृरेलवे स्टेशन, पुलिस कोतवाली सहित अन्य लोकेशनों पर भी की जाएगी। कहानी में मुस्ताक खान हीरोइन के पिता की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। वेब सीरीज के निर्माण में संध्या वर्मा, पूजन छाबड़ा, गौरव नैन, शबाना खान और प्रेरणा रावत समेत कई लोग जुड़े हुए हैं, जबकि नन्नी गिल कैमरा संभाल रहे हैं। शूटिंग को देखने के लिए कस्बे के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी लोगों की भीड़ लगातार उमड़ रही है, जिससे पूरे इलाके में फिल्मी माहौल बना हुआ है।
