रटौल नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 15 करोड़ के विकास प्रस्ताव पारित
रटौल नगर पंचायत में आयोजित बोर्ड बैठक में कस्बे के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान करीब 15 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास प्रस्तावों को पारित किया गया। इनमें बारात घर, चौपालों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, तथा एक आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना प्रमुख रूप से शामिल है।
रटौल नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 15 करोड़ के विकास प्रस्ताव पारित
- बारात घर, चौपाल और लाइब्रेरी निर्माण को मिली प्राथमिकता
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल नगर पंचायत में आयोजित बोर्ड बैठक में कस्बे के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान करीब 15 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास प्रस्तावों को पारित किया गया। इनमें बारात घर, चौपालों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, तथा एक आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना प्रमुख रूप से शामिल है।
बैठक में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कस्बे में वाटर कूलरों की संख्या बढ़ाने, पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाने तथा बिजली व्यवस्था में सुधार हेतु भी प्रस्ताव पास किए गए। साथ ही विभिन्न वार्डों के सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान की मांग रखी। बारात घर की कमी को देखते हुए लेखपाल के माध्यम से ग्राम समाज की भूमि चिन्हित कर शीघ्र निर्माण कराने पर सहमति बनी। इसके अलावा चौपालों के सौंदर्यीकरण और नए भवनों के निर्माण पर भी चर्चा की गई। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक लाइब्रेरी बनाने का निर्णय भी लिया गया। नगर पंचायत क्षेत्र में नई सीसी सड़कों के निर्माण को भी प्रस्ताव में शामिल किया गया है। बैठक में चेयरमैन हाजी मुंतजिर और अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक ने कहा कि कस्बे को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना उनकी प्राथमिकता है तथा सभी प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति दिलाकर कार्य शुरू कराया जाएगा। इस अवसर पर सभासद नजारत चौधरी, हसमत चौधरी, आमिर, साजिद, सुरेन्द्र, खालिद, मोसिन मलिक, महबूब, उबैद उल्ला, रामनिवास सैनी, सचिन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।