चलेगा नल, खिलेगा कमल :योगी आदित्यनाथ

चलेगा नल, खिलेगा कमल :योगी आदित्यनाथ

दीपक धामा, बागपत 

- बागपत में भाजपा रालोद के संयुक्त प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी गर्मी बढा गए योगी


बागपत।
लोकसभा बागपत पर रालोद भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी राजकुमार सांगवान के समर्थन में शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने विजय शंखनाद रैली की। कहा कि चलाओ नल, खिलेगा कमल। उनके साथ रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने भी मंच साझा किया।
बागपत के ग्रेटवे इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में शुक्रवार को आयोजित चुनावी रैली में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह को नमन किया। उनको भारत रत्न दिए जाने पर पीएम मोदी की तारीफ की। कहा कि यह अन्नदाता किसानों को सम्मान है। कहा कि महाभारत कालीन धरा बागपत की जनता जानती है कि केन्द्र में 2014 में मोदी सरकार आने के बाद जनपद में किस प्रकार सडकों का जाल बिछा है। छपरौली पुल, केन्द्रीय विद्यालय, गन्ना मिल विस्तारीकरण, इलेक्ट्रिक ट्रेन समेत अनेक जनहित कार्य हुए है। उन्होने एनडीए के प्रत्याशी राजकुमार सांगवान को भारी मतो से विजयी बनाने का आहवान किया। इस दौरान मंत्री केपी मलिक, योगेश धामा, मदन भैया, कृष्णपाल चेयरमेन आदि रालोद भाजपा के नेता मौजूद रहे।