भाजपा नगर अध्यक्ष बनने पर हुआ संदीप का अभिनंदन
खेकड़ा भाजपा नगर अध्यक्ष बनने पर रविवार को संदीप प्रजापति का कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। बैंड बाजे के साथ उनका कस्बे में भ्रमण कराया और फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया।

भाजपा नगर अध्यक्ष बनने पर हुआ संदीप का अभिनंदन
- कस्बे में आयोजित हुआ कार्यक्रम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
भाजपा नगर अध्यक्ष बनने पर रविवार को संदीप प्रजापति का कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। बैंड बाजे के साथ उनका कस्बे में भ्रमण कराया और फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को नवनियुक्त नगर अध्यक्ष संदीप प्रजापति का नागरिक अभिनंदन किया। बैंड बाजे के साथ कस्बे में भ्रमण कराया। अहिरान मौहल्ले में आयोजित कार्यक्रम में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर भी पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमेन प्रतिनिधि डा. सुरेन्द्र धामा, धर्म सिंह एसडीओ, अंकुश जैन, दीपक शर्मा, नरेश शर्मा, आयुष जैन, पुष्पेन्द्र कुमार, योगेश यादव, आदेश धामा, मोनू यादव, चन्द्र मोहन दहिया आदि शामिल रहे।