हजारों समर्थकों के साथ रवि बैसला दादरी रैली के लिए रवाना

गौतमबुद्ध नगर के दादरी में आयोजित समाजवादी पार्टी की विशाल जनसभा में भाग लेने के लिए बागपत जनपद के भागौट गांव निवासी सपा नेता रवि बैसला रविवार को हजारों समर्थकों के साथ रवाना हुए। रैली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के शामिल होने को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

हजारों समर्थकों के साथ रवि बैसला दादरी रैली के लिए रवाना

हजारों समर्थकों के साथ रवि बैसला दादरी रैली के लिए रवाना
- भाईचारा कायम करना ही प्राथमिक लक्ष्य: रवि बैसला
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गौतमबुद्ध नगर के दादरी में आयोजित समाजवादी पार्टी की विशाल जनसभा में भाग लेने के लिए बागपत जनपद के भागौट गांव निवासी सपा नेता रवि बैसला रविवार को हजारों समर्थकों के साथ रवाना हुए। रैली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के शामिल होने को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
रैली के लिए प्रस्थान से पूर्व रवि बैसला ने भागौट गांव में रामकिशन प्रमुख की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीबों, किसानों और मजदूरों के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। बैसला ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष रविन्द्र देव, काशी प्रधान, लीलू प्रमुख, योगेंद्र बैसला, जय भाटी प्रधान, शिवदत्त शर्मा, विकास, नरेंद्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।