सौ मीटर फर्राटा दौड़ में आरती ने मारी बाजी

खेकड़ा ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में आयोजित ब्लाक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। सौ मीटर फर्राटा दौड़ में पूरनपुर नवादा प्राथमिक विद्यालय की छात्रा आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। वहीं 50 मीटर दौड़ में बंदपुर प्राथमिक विद्यालय के छात्र रितिक प्रथम रहे।

सौ मीटर फर्राटा दौड़ में आरती ने मारी बाजी

सौ मीटर फर्राटा दौड़ में आरती ने मारी बाजी
- खेकड़ा बीआरसी परिसर में ब्लाक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में आयोजित ब्लाक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। सौ मीटर फर्राटा दौड़ में पूरनपुर नवादा प्राथमिक विद्यालय की छात्रा आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। वहीं 50 मीटर दौड़ में बंदपुर प्राथमिक विद्यालय के छात्र रितिक प्रथम रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सचिन रानी ने फीता काटकर किया। इसके बाद विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रितिक और 100 मीटर दौड़ में आरती ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में फखरपुर प्राथमिक विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में सुमित, जयंत, विकास, नितिन और पुनीत शामिल रहे। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में सुन्हैड़ा प्राथमिक विद्यालय की अंजलि, नेहा, दीपांशी, मीनाक्षी, आरजू, छवि और सोनिया की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान स्काउट-गाइड गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ, रूपेश चौधरी, सुमित चौधरी, प्रदीप कुमार, रीना शर्मा, राखी जयंत, रजनी और ममता सहित शिक्षकों का सहयोग रहा।