खेकड़ा में ब्राह्मण समाज की सर्वखाप 360 चौधरियों की बैठक

खेकड़ा कस्बे के मारुति मंडप में वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश कौशिक की अध्यक्षता में ब्राह्मण समाज की सर्वखाप 360 चौधरी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चौरासी देशखाप के चौधरी पं. सुभाष शर्मा सहित विभिन्न खापों के थंबेदार चौधरी, मुखिया एवं ब्लॉक अध्यक्ष बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

खेकड़ा में ब्राह्मण समाज की सर्वखाप 360 चौधरियों की बैठक

खेकड़ा में ब्राह्मण समाज की सर्वखाप 360 चौधरियों की बैठक
- समाज की एकता और सम्मान पर लिया गया अहम निर्णय
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के मारुति मंडप में वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश कौशिक की अध्यक्षता में ब्राह्मण समाज की सर्वखाप 360 चौधरी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चौरासी देशखाप के चौधरी पं. सुभाष शर्मा सहित विभिन्न खापों के थंबेदार चौधरी, मुखिया एवं ब्लॉक अध्यक्ष बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से चौधरी सर्वखाप 360 के चौधरी नरेश शर्मा एवं देशखाप थंबा पट्टी रामपुर खेकड़ा के चौधरी पुनीत भारद्वाज को समाज के सभी चौधरी, थंबेदार, मुखिया एवं ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज की एकता, संगठन और मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी एक फरवरी को खेकड़ा में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सर्व समाज के खाप चौधरियों को सम्मानित किया जाएगा। चौरासी देशखाप के चौधरी पं. सुभाष शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज प्राचीन काल से ही समाज को दिशा और दशा देने का कार्य करता आया है। वर्तमान समय में कुछ तत्व समाज को तोड़ने और बांटने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें समाज एकजुट होकर जवाब देगा। उन्होंने समाज को एक सूत्र में बांधकर और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चंद्र कौशिक ने कहा कि ब्राह्मण समाज की खाप व्यवस्था में किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खेकड़ा का ब्राह्मण समाज पहले भी एकजुट था और भविष्य में और अधिक मजबूती के साथ सामाजिक एकता का कार्य करता रहेगा। बैठक में थंबा चौधरी पट्टी बारू ओमकार भारद्वाज, थंबा चौधरी बामडोली हरिओम शर्मा, देशखाप ब्लॉक अध्यक्ष राममेहर शर्मा बीडीसी, थंबा चौधरी बावली सुभाष शर्मा, समाजसेवी राधेश्याम शर्मा, गठवाल खाप बत्तीस्सा पं. जय भगवान शास्त्री, उप चौधरी पं. वेद प्रकाश शर्मा, थंबा चौधरी पट्टी मेहर हरिभजन शर्मा, बिनोली ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश शर्मा, चौधरी थंबा बावली नीतिश शर्मा, किशनपुर बिराल से ऋषिपाल शर्मा, मलकपुर से त्रिलोकी नाथ शर्मा, हलवाड़ी से ब्रह्मपाल शर्मा, बिजरोल से पं. शिवकुमार शर्मा, छपरौली चौबीस खाप से अनिल शर्मा, बृजेश शर्मा, चौगामा खाप से कृष्ण कुमार शर्मा, चौहान खाप से पं. महेंद्र दत्त शर्मा, उज्ज्वल खाप से पं. ओंकार शर्मा, पं. बारूदत्त शर्मा, दागी खाप से धर्मवीर शर्मा, नरेश कुमार आदि शामिल रहे।