तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार पति ने थाने में दी तहरीर

गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र में रहने वाली तीन बच्चों की मां अपने बच्चों को घर छोड़कर प्रेमी के संग फरार हो गई पति ने थाने में तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार पति ने थाने में दी तहरीर
तेजस न्यूज, संवाददाता
गाजियाबाद
तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी संग हुई फरार पति ने थाने में दी तहरीर
गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देते हुए अपनी पत्नी को बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले अनिल पाल ने बताया कि वह विजयनगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। करीब 5 साल पहले उसकी मुलाकात मुस्लिम समुदाय की रुखसार नाम की युवती से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम हुआ और रुखसार ने धर्म परिवर्तन कर ‘पूजा’ नाम अपनाया और अनिलपाल से शादी कर ली। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। तभी से वह इस इलाके में अपने परिवार के साथ रह रहा है। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन अचानक ही उसे कुछ शक हुआ कि वह किसी से फोन पर बात करती है। अनिल पाल का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को किसी दूसरे शख्स के साथ बात करते हुए फोन पर पकड़ लिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को काफी समझाया। लेकिन अचानक ही वह अपने तीनों बच्चों को घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसने अपना मोबाइल भी घर ही छोड़ दिया ताकि उसकी कोई लोकेशन ना मिल पाए। अनिल पाल ने अब थाने में इसकी सूचना दी और आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अपनी पत्नी को बरामद करने की मांग की है।
उधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है