जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नितेश यादव खेल कोटे से यूपी पुलिस में भर्ती

खेकड़ा कस्बे के अहिरान तलहटी मोहल्ला निवासी राष्ट्रीय स्तर के जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नितेश यादव ने अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत के दम पर एक और उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन खेल कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। शुक्रवार को कस्बे में पहुंचने पर परिजनों और शुभचिंतकों ने उनका स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नितेश यादव खेल कोटे से यूपी पुलिस में भर्ती

जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नितेश यादव खेल कोटे से यूपी पुलिस में भर्ती
- आर्मी में भी खेल कोटे से मिली थी नौकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौंपा नियुक्ति पत्र
- खेकड़ा पहुंचने पर हुआ स्वागत, परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के अहिरान तलहटी मोहल्ला निवासी राष्ट्रीय स्तर के जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नितेश यादव ने अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत के दम पर एक और उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन खेल कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। शुक्रवार को कस्बे में पहुंचने पर परिजनों और शुभचिंतकों ने उनका स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नितेश यादव राजेंद्र यादव के पुत्र हैं। उनके कोच संदीप यादव ने बताया कि नितेश राष्ट्रीय स्तर पर जेवलिन थ्रो प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। वर्ष 2023 में उनका चयन खेल कोटे से भारतीय सेना में हुआ था। वह जबलपुर स्थित सिग्नल रेजिमेंट में तैनात रहे। इसके बाद उन्होंने पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स सेंटर में अभ्यास जारी रखकर अपने खेल को निखारा। लगातार मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के चलते नितेश ने अब उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर चयन हासिल किया है। सेना के बाद पुलिस में खेल कोटे से चयन होने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि से कस्बे के लोगों में भी उत्साह है। लोगों ने कहा कि नितेश ने अपनी सफलता से खेकड़ा का नाम रोशन किया है और युवाओं के सामने मेहनत व लगन की मिसाल पेश की है। स्वागत करने वालों में आनंद यादव, राजेश यादव, राजेंद्र यादव, सोनू यादव, अनंत यादव और वीरेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।