हत्या मामले में रोड जाम करने वालों की गिरफ्तारी से परेशान 31 ने कराई जमानत
वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान खेकड़ा कस्बे में हुए दूध व्यापारी राकेश यादव की हत्या के विरोध में सड़क जाम और धरना-प्रदर्शन करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस ने सोमवार को 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। मंगलवार को रिकार्ड 31 लोगों ने बागपत कोर्ट में जमानत करा ली।
हत्या मामले में रोड जाम करने वालों की गिरफ्तारी से परेशान 31 ने कराई जमानत
- दूध व्यापारी राकेश यादव की हत्या के विरोध में किया गया था धरना-प्रदर्शन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान कस्बे में हुए दूध व्यापारी राकेश यादव की हत्या के विरोध में सड़क जाम और धरना-प्रदर्शन करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस ने सोमवार को 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। मंगलवार को रिकार्ड 31 लोगों ने बागपत कोर्ट में जमानत करा ली।
गौरतलब है कि 11 फरवरी 2020 को दूध व्यापारी राकेश यादव की जलाकर हत्या कर दी गई थी। उस समय जिले में धारा 144 लागू थी, लेकिन हत्या के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने नियमों का उल्लंघन करते हुए जुलूस निकाला, बाजार पुलिस चौकी पर रोड जाम किया और तीन दिन तक यादव चौक पर धरना दिया। घटना के बाद पुलिस ने 59 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, लेकिन एक को छोड़कर बाकी सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और किसी ने जमानत भी नहीं कराई थी। न्यायालय के निर्देशों पर अब पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए सोमवार को 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनको भी जमानत मिल गई। मंगलवार को खेकड़ा के अहिरान मौहल्ले से 31 लोगों की जमानत कराई गई। इनके 62 जमानतियों के अलावा करीब 100 लोग कोर्ट में मौजूद रहे। सभी देर शाम खेकड़ा वापिस लौटे।