कोल्ड ड्रिंक समझकर बच्चे ने पी लिया ब्लीचिंग पाउडर का घोल
रटौल कस्बे में कोल्ड ड्रिंक के लालच में सात वर्षीय बच्चे ने घर में रखे ब्लीचिंग पाउडर के घोल को कोल्ड ड्रिंक समझकर पी लिया। घोल पीने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
कोल्ड ड्रिंक समझकर बच्चे ने पी लिया ब्लीचिंग पाउडर का घोल
- तबीयत बिगड़ने पर मची अफरा-तफरी, सीएचसी में चल रहा उपचार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल कस्बे में कोल्ड ड्रिंक के लालच में सात वर्षीय बच्चे ने घर में रखे ब्लीचिंग पाउडर के घोल को कोल्ड ड्रिंक समझकर पी लिया। घोल पीने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
बताया गया कि रटौल कस्बे में एक कामगार का परिवार रहता है। घर में ब्लीचिंग पाउडर का घोल एक बोतल में रखा हुआ था। मंगलवार को कामगार का सात वर्षीय पुत्र अलफेज खेलते-खेलते बोतल तक पहुंच गया और उसे कोल्ड ड्रिंक समझकर घोल पी लिया। घोल पीने के कुछ ही देर बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत बच्चे को लेकर खेकड़ा सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। फिलहाल बच्चे का उपचार जारी है।