विवाद के चलते दो भाईयो को जानलेवा हमला कर किया घायल

खेकड़ा कस्बे में पुराने चले आ रहे विवाद में दो भाईयो पर हमला कर घायल कर दिया गया। दोनो को गम्भीर हालत में गाजियाबाद अस्पताल भेजा गया। पुलिस हमलावरो की तलाश में जुटी है। 

विवाद के चलते दो भाईयो को जानलेवा हमला कर किया घायल

विवाद के चलते दो भाईयो को जानलेवा हमला कर किया घायल
- गम्भीर हालत में गाजियाबाद रेफर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में पुराने चले आ रहे विवाद में दो भाईयो पर हमला कर घायल कर दिया गया। दोनो को गम्भीर हालत में गाजियाबाद अस्पताल भेजा गया। पुलिस हमलावरो की तलाश में जुटी है। 
कस्बे के अहिरान मौहल्ले का नीरज रोडी बदरपुर की दुकान करता है। उसका पडोसी से जमीन सम्बंधी विवाद चला आ रहा है। एनएचएआई में अधिकृत एक जमीन के मुआवजे के मामले में वह मुख्य शिकायत कर्ता भी है। आरोप है कि इसी मामले में विपक्षियों से तनातनी बनी हुई थी। बुधवार शाम नीरज का भाई नितिन खेतो में काम से गया था। तभी एक दर्जन से अधिक विपक्षियों ने उस पर हमला कर दिया। पता चलते ही नीरज भी वहां पहुंचा। उस पर भी हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायलो को अस्पताल भेजा। हालत गम्भीर देखते हुए दोनो को गाजियाबाद अस्पताल रैफर किया गया। पुलिस हमलावरो की तलाश में जुटी है।