जे.के.जी. इंटरनेशनल स्कूल में सिविल डिफेंस द्वारा मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण

जे.के.जी. इंटरनेशनल स्कूल में सिविल डिफेंस द्वारा मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण

तेजस न्यूज संवाददाता

जे.के.जी. इंटरनेशनल स्कूल में सिविल डिफेंस द्वारा मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण

गाजियाबाद। सिविल डिफेंस गाजियाबाद के उप नियंत्रक  रविंद्र प्रताप, चीफ वार्डन  ललित जायसवाल एवं सहायक उप नियंत्रक  गुलाब नबी के कुशल नेतृत्व में बुधवार 27 अगस्त 2025 को विजय नगर स्थित जे.के.जी. इंटरनेशनल स्कूल में नागरिक सुरक्षा सामान्य प्रशिक्षण एवं अग्निशमन अभ्यास (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 740 छात्र-छात्राओं व शिक्षिकाओं को नागरिक सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल में आपात स्थिति के दौरान बचाव, अग्निशमन, हताहत सेवा, प्राथमिक उपचार और घटना नियंत्रण के व्यावहारिक तरीके बताए गए।

इस अवसर पर डिवीजनल वार्डन (आरक्षित) श्री हर्ष वर्मा, डिविजनल वार्डन डॉ. सुजीत कुमार प्रसाद, डिप्टी डिवीजनल वार्डन रवि अग्रवाल, स्टॉफ ऑफिसर टू डिविजनल वार्डन रमन सक्सेना (साहिबाबाद),  महेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, स्टॉफ ऑफिसर (हताहत सेवा) डॉ. चरण सिंह, स्टॉफ ऑफिसर (फायर) देवकीनंदन शर्मा, घटना नियंत्रण अधिकारी  नरेंद्र सिंह,  अशोक कुमार सिंह, पोस्ट वार्डन वी.के. सक्सेना (आरक्षित), पोस्ट वार्डन विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, डिप्टी पोस्ट वार्डन श्रीमती कावेरी सहित समस्त सेक्टर वार्डन और फायर फाइटर मौजूद रहे।

सिविल डिफेंस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण से न सिर्फ छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि आपदा या आपात स्थिति में सही समय पर सही कदम उठाने की क्षमता भी विकसित होती है।