जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था ने किया गोपाष्टमी पर्व का आयोजन

पिछले 8 सालों से शहर के भीतर गौमाता की रक्षा कर रही संस्थाःदीपांशु

जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था ने किया गोपाष्टमी पर्व का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 49 स्थित बरौला गांव में जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था ने गौपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था के संस्थापक दीपांशु शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था के संस्थापक दीपांशु शर्मा ने बताया कि हमारी टीम पिछले 8 सालों से शहर के भीतर गौमाता की रक्षा के छेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही हैं। जिससे संस्था बेसहारा गौवंश की सेवा एक्सीडेंट, घायल और मृत अवस्था आदि में निस्वार्थ भाव से सेवा का कार्य कर रहे हैं। जिसमें अब तक सैकड़ों गौवंश की जान बच चुकी है।