गाजियाबाद में एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर
तेजेश चौहान तेजस गाजियाबाद
गाजियाबाद में एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर
गाजियाबाद, क्राइम ब्रांच स्वाट टीम ने गुरुवार देर रात कुख्यात बदमाश बलराम ठाकुर को एनकाउंटर में मार गिराया। बलराम ठाकुर अनिल दुजाना गैंग से जुड़ा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले ही उसने शहर के दो कारोबारीयों से लाखों रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और स्वाट प्रभारी अनिल राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे घेर लिय।

मुठभेड़ वेव सिटी थाना क्षेत्र के अंडरपास पर हुई, जिसमें बलराम ठाकुर ढेर हो गया। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ के कार्यकाल में यह पहला बड़ा एनकाउंटर माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से अपराधियों में कड़ा संदेश जाएगा और गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त करने में मदद मिलेगी।