मांग पर अडे रटौल नगर पंचायत में धरनारत सभासद
रटौल नगर पंचायत पर विभिन्न मांगों को लेकर सभासद नगर पंचायत कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। सभासदों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, वह धरना जारी रखेंगे।
मांग पर अडे रटौल नगर पंचायत में धरनारत सभासद
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल नगर पंचायत पर विभिन्न मांगों को लेकर सभासद नगर पंचायत कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। सभासदों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, वह धरना जारी रखेंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के आवास बनने हैं। सभासदों ने बताया कि 1400 लोगों के फार्म जमा किए गए, लेकिन ईओ विरज सिंह त्रिपाठी उन्हें जांच को लेकर आगे नहीं बढ़ा रहे। इसके अलावा कस्बे की अन्य समस्याओं को भी अनदेखा किया जा रहा है। इसी को लेकर सभासद चार दिन से नगर पंचायत कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। धरने के चौथे दिन सभासद नजारत अली और महबूब की तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक को बुलाकर उनकी जांच कराई गई। इसके बावजूद सभासद अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, धरना जारी रहेगा। धरने में महबूब अंसारी, नजारत अली, आमिर, नौशाद, मोसीन, उबेद उल्ला सहित अन्य सभासद शामिल रहे।