रटौल में विजिलेंस टीम का छापा, 12 पर मुकदमे दर्ज

रटौल में सोमवार सुबह बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान 12 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

रटौल में विजिलेंस टीम का छापा, 12 पर मुकदमे दर्ज

रटौल में विजिलेंस टीम का छापा, 12 पर मुकदमे दर्ज
- बिजली के तारों में कट लगाकर कर रहे थे चोरी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल में सोमवार सुबह बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान 12 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अभियान रटौल के मोहल्ला शेखियान, पंजाबी मोहल्ला और बड़ा मोहल्ला में चलाया गया। टीम ने चेकिंग के दौरान कई स्थानों पर लोगों को बिजली के तारों में कट लगाकर अवैध रूप से कनेक्शन लेते हुए पकड़ा। अधिकारियों ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जेई यतेन्द्र भाटी ने बताया कि 12 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अभियान में एक्सईएन हरिओम, एसडीओ रॉबिन कुमार, फायर प्रसाद सहित विजिलेंस टीम के सदस्य शामिल रहे।