स्कूल बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सुभानपुर क्षेत्र में जिला जेल रोड पर सोमवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में स्कूल बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बड़े भाई को स्कूल बस में बैठाने पहुंची मां के पीछे-पीछे आया मासूम अचानक बस की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

स्कूल बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

स्कूल बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
- बड़े भाई को बस में बैठाने पहुंची थी मां, पीछे से दौड़कर आया मासूम हादसे का शिकार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सुभानपुर क्षेत्र में जिला जेल रोड पर सोमवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में स्कूल बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बड़े भाई को स्कूल बस में बैठाने पहुंची मां के पीछे-पीछे आया मासूम अचानक बस की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
नोरसपुर गांव निवासी पवन की पत्नी सोमवार सुबह अपने करीब पांच वर्षीय बड़े बेटे पर्व को स्कूल बस में बैठाने के लिए जिला जेल रोड पर पहुंची थी। बताया गया कि उसका करीब तीन वर्षीय छोटा बेटा प्रणव घर पर था। बड़े बेटे को बस में बैठाने के बाद जैसे ही स्कूल बस आगे बढ़ी, तभी प्रणव पीछे से दौड़ता हुआ बस के पास पहुंच गया। बताया गया कि इसी दौरान मासूम अचानक लड़खड़ाकर सड़क पर गिर पड़ा और बस की चपेट में आ गया। चालक ने तत्काल बस रोक दी, लेकिन तब तक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिजन आनन-फानन में उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही खेकड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।