फर्ज निभाते-निभाते थम गई सांस
खेकड़ा कस्बे के अहिरान मोहल्ला निवासी और ग्रेटर नोएडा में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार की सोमवार रात पीसीआर ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने शव को खेकड़ा लाकर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।
फर्ज निभाते-निभाते थम गई सांस
- खेकड़ा के हेड कांस्टेबल की ग्रेटर नोएडा में ड्यूटी के दौरान मौत
- पीसीआर ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से गई जान, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के अहिरान मोहल्ला निवासी और ग्रेटर नोएडा में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार की सोमवार रात पीसीआर ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने शव को खेकड़ा लाकर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।
अहिरान मोहल्ला निवासी ब्रह्मानंद यादव के 38 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार करीब 20 वर्षों से उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वे 11 फरवरी 2024 से ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाने में तैनात थे। बताया गया कि बीती रात मनोज कुमार पीसीआर-88 पर रात्रि ड्यूटी कर रहे थे, तभी अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। सहकर्मियों ने उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल बादलपुर पहुंचे और मंगलवार को शव को खेकड़ा लाकर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।