ई-रिक्शा पर हुआ प्रसव, महिला थाना प्रभारी ने संभाली डिलीवरी
इंसानियत और फर्ज़ का ऐसा नज़ारा मैनपुरी में देखने को मिला जब एक महिला ने ई-रिक्शा पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। दरअसल, प्रिया गोस्वामी नामक महिला ई-रिक्शा से अस्पताल जा रही थीं कि रास्ते में ही उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस दौरान महिला थाना प्रभारी ने ई-रिक्शा के चारों तरफ पर्दा लगाया और महिला का प्रसव वही कराया उसके बाद ही नवजात बच्चे और उसकी मां को अस्पताल पहुंचाया।
तेजस न्यूज संवाददाता
ई-रिक्शा पर हुआ प्रसव, महिला थाना प्रभारी ने संभाली डिलीवरी
एंबुलेंस न आने पर पुलिस बनी फरिश्ता, मां-बेटा दोनों सुरक्षित
मैनपुरी। इंसानियत और फर्ज़ का ऐसा नज़ारा मैनपुरी में देखने को मिला जब एक महिला ने ई-रिक्शा पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। दरअसल, प्रिया गोस्वामी नामक महिला ई-रिक्शा से अस्पताल जा रही थीं कि रास्ते में ही उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

इसी दौरान वहां से महिला थाना प्रभारी हेमलता सिंह अपनी गाड़ी से गुजर रही थीं। स्थिति देखकर उन्होंने बिना देर किए अपनी गाड़ी रोकी और महिला पुलिसकर्मियों की मदद से चादर लगाकर घेरा बनाया। कुछ ही देर में ई-रिक्शा पर ही प्रसव हो गया और महिला ने पुत्र को जन्म दिया।

पुलिस ने कई बार एंबुलेंस के लिए कॉल की, लेकिन सहायता नहीं पहुंची। इसके बाद महिला थाना प्रभारी ने अपनी गाड़ी से अस्पताल सूचना भेजी, जिसके बाद अस्पताल से वाहन भेजकर मां और नवजात को पहुंचाया गया। अस्पताल में बच्चे की नाल काटी गई।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। स्थानीय लोगों ने महिला थाना प्रभारी और पुलिस टीम की त्वरित मदद और मानवीय पहल की सराहना की है।