स्वाद के लिए अनोखी चोरी : चोरों ने बकरा किया चोरी,सीसीटीवी में घटना कैद
थाना विजयनगर क्षेत्र में चोरों ने एक अनोखी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मिर्जापुर इलाके में चोरों ने देर रात एक बकरा चोरी कर लिया और उसे गाड़ी में रखकर आसानी से फरार हो गए।
तेजस न्यूज संवाददाता
विजयनगर में अनोखी चोरी — चोर बकरा चुराकर फरार, घटना CCTV में कैद
गाजियाबाद।
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र में चोरों ने एक अनोखी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मिर्जापुर इलाके में चोरों ने देर रात एक बकरा चोरी कर लिया और उसे गाड़ी में रखकर आसानी से फरार हो गए।

पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सुबह जब बकरा मालिक ने अपने जानवर को गायब पाया तो उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।