अष्टानिका पर्व पर पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र बड़ागांव जैन मंदिर में हुआ विधान समापन
बड़ागांव स्थित पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में कार्तिक मास के पावन अवसर पर चल रहे अष्टानिका पर्व के तहत आयोजित विधान का समापन बुधवार को भक्तिभाव के वातावरण में संपन्न हुआ।
अष्टानिका पर्व पर पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र बड़ागांव जैन मंदिर में हुआ विधान समापन
’ 1024 अर्घ एवं हवन के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बड़ागांव स्थित पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में कार्तिक मास के पावन अवसर पर चल रहे अष्टानिका पर्व के तहत आयोजित विधान का समापन बुधवार को भक्तिभाव के वातावरण में संपन्न हुआ।
विधान का संचालन विधानाचार्य पंडित प्रदीप जैन सराय वाले के निर्देशन में हुआ। समापन अवसर पर 1024 अर्घ अर्पण एवं हवन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और मंगल पाठ के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जैन श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ प्राप्त किया और अष्टानिका पर्व के महत्व पर विचार साझा किए। विधान के पुण्यार्जक परिवार के रूप में पुष्पा जैन, धर्मपत्नी कीमत राय जैन ऋषभ विहार, दिल्ली, सुरेश जैन खेकड़ा का विशेष सहयोग रहा। मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति, आरती और मंगल गीतों का आयोजन होता रहा। अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।