परिवर्तिनी एकादशी पर खेकड़ा में सजेगा बाबा श्याम का दरबार

परिवर्तिनी एकादशी के पावन अवसर पर खेकड़ा स्थित मंदिर सनातन धर्म ठाकुर द्वारा में बाबा श्याम के 16वें मासिक संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। एक शाम बाबा श्याम के नाम समर्पित यह धार्मिक कार्यक्रम मंगलवार, 22 सितंबर को आयोजित होगा।   

- 22 सितंबर को होगा 16वां मासिक संकीर्तन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
परिवर्तिनी एकादशी के पावन अवसर पर खेकड़ा स्थित मंदिर सनातन धर्म ठाकुर द्वारा में बाबा श्याम के 16वें मासिक संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। एक शाम बाबा श्याम के नाम समर्पित यह धार्मिक कार्यक्रम मंगलवार, 22 सितंबर को आयोजित होगा।   
संकीर्तन का शुभारंभ सायं 7 बजे से होगा, जो रात्रि 10 बजे तक प्रभु भक्ति और भजनों की बयार के साथ जारी रहेगा। इस विशेष अवसर पर बाबा के दिव्य अलौकिक श्रृंगार के साथ भव्य दरबार सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं को भावविभोर करने के लिए दिल्ली से आमंत्रित प्रख्यात भजन गायक विरेंद्र सितारा बाबा के भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे।धार्मिक आयोजन में सौजन्य मुकेश कुमार सुपुत्र स्व. शिव दत्त विश्वकर्मा का रहेगा।