जिला कारागार बागपत में बीमार बंदी की मौत

जिला कारागार बागपत में बुधवार को एक बंदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि बंदी को खून की उल्टी आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

जिला कारागार बागपत में बीमार बंदी की मौत

जिला कारागार बागपत में बीमार बंदी की मौत
– खून की उल्टी आने पर जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती, इलाज के दौरान तोड़ा दम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के अब्दुलपुर गांव स्थित जिला कारागार बागपत में बुधवार को एक बंदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि बंदी को खून की उल्टी आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक बंदी की पहचान छपरौली थाना क्षेत्र के तुगाना गांव निवासी विकास के रूप में हुई है। वह पॉक्सो एक्ट के एक मामले में 13 अक्टूबर को जिला कारागार बागपत में बंद हुआ था। जेल प्रशासन के अनुसार, तीन नवम्बर को विकास को उल्टी की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उसे कारागार अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार दोपहर अचानक उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई और उसे खून की उल्टी आने लगी। स्थिति गंभीर होने पर जेल प्रशासन ने तत्काल उसे जिला अस्पताल बागपत रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। बंदी की मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है। वहीं जेल प्रशासन ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।