विश्व भारती पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी विभाग ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
तीन पीढ़ियों के सामंजस्य और संस्कारों का उत्सव मिलन
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 28 स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व भारती पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अमिता गंजू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विश्व भारती पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अमिता गंजू, विभाग प्रमुख अनिता त्रिखा और सीमा आहूजा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम के दौरान विश्व भारती पब्लिक स्कूल में दादा-दादी, अभिभावकों और बच्चों की तीन पीढ़ियों के बीच प्रेम, सामंजस्य और पारिवारिक मूल्यों के संबंध को अभिव्यक्त किया गया।

विश्व भारती पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अमिता गंजू ने बताया कि कार्यक्रम में तीन पीढ़ियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव और आपसी सामंजस्य को बेहद सुंदर ढंग से पेश किया गया।

दादा-दादी के लिए आयोजित विभिन्न रोचक और मनोरंजक प्रतियोगिताएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम अपनी सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक परंपराओं और जीवन-मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। हम अपनी गौरवशाली विरासत को अगली पीढ़ी तक ले जा रहे हैं।