हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारों की धूम, मंदिरों में गूंजा सुंदरकांड पाठ

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर खेकड़ा कस्बे में श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जहां दिनभर चले भंडारों में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ और पूजा-अर्चना का क्रम निरंतर चलता रहा।

हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारों की धूम, मंदिरों में गूंजा सुंदरकांड पाठ

हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारों की धूम, मंदिरों में गूंजा सुंदरकांड पाठ
- बजरंगबली की भक्ति में सराबोर रहा पूरा कस्बा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कस्बे में श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जहां दिनभर चले भंडारों में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ और पूजा-अर्चना का क्रम निरंतर चलता रहा।
गुरुवार को पूरा कस्बा बजरंगबली की भक्ति में डूबा नजर आया। मुबारिकपुर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर, श्रीराम मंदिर और यादव चौक के बालाजी मंदिर सहित कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया। मुबारिकपुर मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में सेवादारों के रूप में सज्जन धामा, सुधीर एडवोकेट, रोहित चौधरी, राजीव गुप्ता, सुधीर गुप्ता, दीपक धामा और आशीष धामा सक्रिय रहे। वहीं रेलवे रोड स्थित चौधरी चरण सिंह परिसर में आयोजित भंडारे में विशाल धामा, आरेंद्र चौधरी, सुमित धामा, अजय धामा, नरेश शर्मा, पुनीत शर्मा और अनुज शर्मा ने सेवाएं दीं। इसके अलावा बालाजी मंदिर में भी भंडारे का आयोजन किया गया, जहां राजेश यादव, राजेंद्र यादव, रोहित यादव, धर्मवीर यादव, उदयवीर यादव और बबली यादव सहित अन्य सेवादारों ने व्यवस्था संभाली। दिनभर कस्बे के मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ होता रहा और बजरंगबली को भोग अर्पित किया गया। पूरे वातावरण में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।