नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में यूपी की ऐतिहासिक जीत, बागपत के खिलाड़ियों ने निभाई अहम भूमिका

गोरखपुर में आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेलवे की मजबूत टीम को फाइनल मुकाबले में हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। यूपी टीम की इस बड़ी उपलब्धि में बागपत के चार खिलाड़ियों और एक कोच का विशेष योगदान रहा, जिससे पूरे जनपद में खुशी का माहौल है।

नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में यूपी की ऐतिहासिक जीत, बागपत के खिलाड़ियों ने निभाई अहम भूमिका

नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में यूपी की ऐतिहासिक जीत, बागपत के खिलाड़ियों ने निभाई अहम भूमिका
- गोरखपुर में रेलवे को हराकर यूपी टीम बनी चैंपियन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गोरखपुर में आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेलवे की मजबूत टीम को फाइनल मुकाबले में हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। यूपी टीम की इस बड़ी उपलब्धि में बागपत के चार खिलाड़ियों और एक कोच का विशेष योगदान रहा, जिससे पूरे जनपद में खुशी का माहौल है।
ब्रहमलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज सप्तम अखिल भारतीय प्राइज मनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में देश की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमों—यूपी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, विदर्भ, मध्यप्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, राजस्थान, आर्मी और रेलवे—ने हिस्सा लिया। तीन दिन तक चले रोमांचक मुकाबलों में यूपी और रेलवे की टीमें फाइनल तक पहुँचीं। यूपी टीम के कोच, बसी निवासी कुलदीप पंवार ने बताया कि खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और दमदार खेल के दम पर खिताब अपने नाम किया। बागपत के ककौर कला के अर्पित सरोहा, भगवानपुर के नितिन पंवार, बडौली के रोहित तोमर और बिजरौल के सूरज तोमर ने टीम को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। मुजफ्फरनगर के एशियन गोल्ड मेडलिस्ट अर्जुन देशवाल टीम के कप्तान रहे। फाइनल मैच के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। नेशनल स्तर पर मिली इस बड़ी सफलता से खिलाड़ियों, परिजनों और बागपत के खेल प्रेमियों में उत्साह का वातावरण है।