मैनपुरी से मेडल जीतकर लौटी छात्राओं का गुरुकुल विद्यापीठ में सम्मान

यूपी के मैनपुरी में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर गर्ल्स 19वीं एथलेटिक मीट में खेकड़ा की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। सोमवार को गुरुकुल विद्यापीठ में विजेता छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विजयी छात्राओं को मेडल, प्रमाणपत्र और उपहार प्रदान किए गए।

मैनपुरी से मेडल जीतकर लौटी छात्राओं का गुरुकुल विद्यापीठ में सम्मान

मैनपुरी से मेडल जीतकर लौटी छात्राओं का गुरुकुल विद्यापीठ में सम्मान
- सीबीएसई क्लस्टर गर्ल्स 19वीं एथलेटिक मीट में खेकड़ा की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
यूपी के मैनपुरी में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर गर्ल्स 19वीं एथलेटिक मीट में खेकड़ा की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। सोमवार को गुरुकुल विद्यापीठ में विजेता छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विजयी छात्राओं को मेडल, प्रमाणपत्र और उपहार प्रदान किए गए।
यह प्रतियोगिता रेनबो पब्लिक स्कूल, मैनपुरी में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के करीब 120 स्कूलों की एथलीट्स ने भाग लिया। खेकड़ा क्षेत्र से लगभग 20 छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से अनन्या, प्रियांशी, स्नेहा, अवनी और तान्या ने शानदार प्रदर्शन कर मेडल जीते। इनमें अनन्या और प्रियांशी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नेशनल चैम्पियनशिप के लिए चयनित किया गया। सोमवार को गुरुकुल विद्यापीठ के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विजेता छात्राओं के साथ उनके कोच विकास फौजी का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल, उप-प्रधानाचार्या राखी झा, राहुल शर्मा, सूरत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विजय रैली से गूंजा खेकड़ा
कार्यक्रम के बाद विजयी छात्राओं को खुली जीप में बैठाकर कस्बे के मुख्य मार्गों पर विजय रैली निकाली गई। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने छात्राओं पर पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया। कोच विकास फौजी ने बताया कि अनन्या और स्नेहा होली चाइल्ड स्कूल की छात्राएं हैं। अवनी और तान्या आईपीएस काठा स्कूल की छात्राएं हैं। प्रियांशी गुरुकुल विद्यापीठ खेकड़ा की छात्रा है। छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए समाजसेवी गुल्लू धामा की माता जी ने नकद राशि भेंट की, वहीं डा. अफजाल अहमद ने उपहार देकर सम्मानित किया।