मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एसडीएम ने परखी व्यवस्थाएं, दिए जरूरी निर्देश

आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को एसडीएम दीपशिखा सिंह ने सीओ रोहन चौरसिया के साथ खेकड़ा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवनों की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एसडीएम ने परखी व्यवस्थाएं, दिए जरूरी निर्देश

मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एसडीएम ने परखी व्यवस्थाएं, दिए जरूरी निर्देश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को एसडीएम दीपशिखा सिंह ने सीओ रोहन चौरसिया के साथ क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवनों की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
एसडीएम ने कस्बे के जैन इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय के अलावा काठा गांव की वाल्मीकि चौपाल तथा प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं को बारीकी से परखा और व्यवस्थाओं में मिली कमियों को जल्द दूर कराने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने को कहा, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने भवनों की गुणवत्ता और मतदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर सहित विद्यालयों का स्टाफ मौजूद रहा।