केयरटेकर पर लाखों की नगदी व जेवर चोरी का आरोप

रटोल नगर पंचायत चेयरमैन की दिवंगत चाची के घर से लाखों रुपये की नकदी व कीमती जेवर चोरी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि यह वारदात किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि चाची की देखभाल के लिए नियुक्त किए गए केयरटेकर ने ही अंजाम दी। पुलिस ने मामले में चोरी व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केयरटेकर पर लाखों की नगदी व जेवर चोरी का आरोप

केयरटेकर पर लाखों की नगदी व जेवर चोरी का आरोप
- संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाने की भी शिकायत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटोल नगर पंचायत चेयरमैन की दिवंगत चाची के घर से लाखों रुपये की नकदी व कीमती जेवर चोरी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि यह वारदात किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि चाची की देखभाल के लिए नियुक्त किए गए केयरटेकर ने ही अंजाम दी। पुलिस ने मामले में चोरी व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रटोल नगर पंचायत के चेयरमैन जुनैद फरीदी ने बताया कि उनके चाचा जावेद फरीदी व चाची केसर जहां की कस्बे में काफी चल-अचल संपत्ति है, जिसमें सैकड़ों बीघा आम का बाग भी शामिल है। दंपती की कोई संतान नहीं थी, ऐसे में वह उनके कानूनी वारिस हैं। चाचा के इंतकाल के बाद चाची की सेवा के लिए गांव निवासी अली मोहम्मद को केयरटेकर के रूप में रखा गया था। गत 9 जनवरी को केसर जहां का इंतकाल हो गया। आरोप है कि इसके बाद केयरटेकर अपने परिजनों को साथ लेकर घर से करीब पांच लाख 50 हजार रुपये नकद, सोने के चार कड़े, बालियां समेत अन्य कीमती जेवरात और घरेलू सामान चोरी कर ले गया। चेयरमैन ने यह भी आरोप लगाया कि केयरटेकर ने मेरठ निवासी केसर जहां की भांजी और मुजफ्फरनगर निवासी भांजे के साथ मिलकर संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेज तैयार कराए, जबकि न्यायालय द्वारा संपत्ति की खरीद-फरोख्त पर पहले से ही रोक लगी हुई है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि चेयरमैन की तहरीर पर केयरटेकर, उसके परिजनों तथा केसर जहां के भांजे-भांजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।