आर्थिक संकट से जूझ रहे युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर
खेकड़ा कस्बे में पारिवारिक तनाव और आर्थिक परेशानियों से घिरे एक विवाहित युवक ने आत्महत्या के प्रयास में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली के उच्च संस्थान के लिए रेफर कर दिया।
आर्थिक संकट से जूझ रहे युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में पारिवारिक तनाव और आर्थिक परेशानियों से घिरे एक विवाहित युवक ने आत्महत्या के प्रयास में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली के उच्च संस्थान के लिए रेफर कर दिया।
बताया गया है कि युवक पत्नी के साथ किराये के मकान में रह रहा था। परिजनों से विवाद के चलते वह अलग रहता था और बीते कुछ समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था। शनिवार रात अत्यधिक मानसिक दबाव में आकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिस पर परिजन उसे कस्बे के अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को घटना की औपचारिक सूचना नहीं दी गई थी।