ट्रेन की चपेट में आने से सांड की मौत, कुछ देर बाधित रहा रेल यातायात
खेकड़ा कस्बे के बड़ागांव रेलवे फाटक के समीप सोमवार शाम एक घुमंतू सांड ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ समय तक रेल यातायात प्रभावित रहा।
ट्रेन की चपेट में आने से सांड की मौत, कुछ देर बाधित रहा रेल यातायात
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के बड़ागांव रेलवे फाटक के समीप सोमवार शाम एक घुमंतू सांड ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ समय तक रेल यातायात प्रभावित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कस्बे में बड़ी संख्या में घूम रहे आवारा गोवंशों के बीच एक सांड शाम के समय बड़ागांव रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। जैसे ही वह ट्रैक पार करने लगा, तभी बागपत की ओर से दिल्ली जा रही ट्रेन वहां आ गई। चालक ने सांड को देखकर तत्काल ब्रेक लगाए, लेकिन दूरी कम होने के कारण इंजन की जोरदार टक्कर से सांड की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद एहतियातन ट्रेन को कुछ समय तक मौके पर ही रोका गया। बाद में आसपास मौजूद लोगों ने सांड को रेलवे ट्रैक से हटवाया, जिसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।