ट्रेन में एक माह के नवजात की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम
शामली से दिल्ली जा रही यात्री ट्रेन में एक माह के नवजात की अचानक तबीयत बिगड़ गई। खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
ट्रेन में एक माह के नवजात की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम
- दिल्ली चेकअप के लिए जा रही मां की गोद में ही बिगड़ी बच्चे की हालत, परिवार में मचा कोहराम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
शामली से दिल्ली जा रही यात्री ट्रेन में एक माह के नवजात की अचानक तबीयत बिगड़ गई। खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
शामली जिले के कांधला कस्बा निवासी सुहाना ने करीब एक माह पहले पुत्र को जन्म दिया था। मंगलवार शाम वह परिवार की एक अन्य महिला के साथ नवजात को चिकित्सकीय जांच के लिए दिल्ली लेकर जा रही थी। दोनों कांधला से दिल्ली जाने वाली यात्री ट्रेन में सवार हुई थीं। सफर के दौरान सुन्हैड़ा हाल्ट के पास अचानक नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चे की हालत खराब होते देख परिजन घबरा गए।खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही दोनों महिलाएं नवजात को लेकर अस्पताल पहुंचीं। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन भी खेकड़ा पहुंच गए। इसके बाद गमगीन परिजन नवजात के शव और दोनों महिलाओं को लेकर वापस कांधला लौट गए।