बागपत में टीबी के खिलाफ बड़ी जीत, 22 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त

विश्व क्षय रोग दिवस पर बागपत जिले ने टीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 22 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और विधायक डॉ. अजय कुमार ने ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बागपत में टीबी के खिलाफ बड़ी जीत, 22 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त

बागपत में टीबी के खिलाफ बड़ी जीत, 22 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त
- विश्व क्षय रोग दिवस पर ग्राम प्रधान सम्मानित, 100 दिवसीय अभियान शुरू
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
विश्व क्षय रोग दिवस पर बागपत जिले ने टीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 22 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और विधायक डॉ. अजय कुमार ने ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सैदपुर, अंगदपुर और नंगलारवा को स्वर्ण, गौरीपुर, खपराना व डौलचा को रजत तथा अन्य पंचायतों को कांस्य श्रेणी में रखा गया। इन गांवों में समय पर जांच और पूरा इलाज सुनिश्चित होने से संक्रमण की कड़ी टूट सकी। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने 100 दिवसीय विशेष टीबी उन्मूलन अभियान की शुरुआत करते हुए “टेस्ट, ट्रीट और ट्रैक” रणनीति पर जोर दिया। घर-घर स्क्रीनिंग, त्वरित जांच और नियमित निगरानी के माध्यम से शेष पंचायतों को भी टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया। अभियान में आशा-एएनएम, निक्षय मित्रों और स्वास्थ्य विभाग की अहम भूमिका रहेगी, जबकि मरीजों को पोषण योजना के तहत आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। इस दौरान सीएमओ डा. तीरथ लाल, टीबी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा. यशवीर सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे।